Jharkhand Weather

jharkhand : कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, ये होगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के मौसम का मिजाज रविवार यानी 11 दिसंबर से बदलने के संकेत हैं। राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 10 दिसंबर को दी है।

बीते 24 घंटे में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा। कहीं-कहीं सुबह में हल्‍का कोहरा छाया रहा। सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 28.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। सबसे कम न्‍यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस डालटनगंज में दर्ज किया गया।

पिछले दिनों एक चक्रवाती तूफान आया था। इसका प्रभाव झारखंड में भी देखने को मिला था। इससे राज्‍य के अधि‍कतर जिलों में आसमान में बादल छाये रहे। रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई। अब तूफान का असर कम हो गया है।

केंद्र के मुताबिक 11 दिसंबर से 15 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ हो जाएगा। मौसम मुख्‍यत: शुष्‍क रहेगा।

तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण लोगों की सेहत में भी दिक्‍कत आ रही है। उन्‍हें अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ख्‍याल रखने की जरूरत है। परहेज करें और उपाय करें। छोटे बच्‍चों का खास ख्‍याल रखने की जरूरत है।

आज का न्‍यूनतम तापमान

शहर                                           तापमान

रांची                                            13.0

जमशेदपुर                                    14.4

डालटेनगंज                                   9.0

(नोट : आंकड़े रांची मौसम केंद्र के हैं। तापमान डिग्री सेल्सियस में।)

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।