jharkhand : सर्च अभियान के दौरान IED ब्‍लास्‍ट, जवान घायल, लाया गया रांची, देखें वीडियो

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

चाईबासा। नक्‍सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान आईईडी ब्‍लास्‍ट हो गया। इसमें सीआरपीएफ कोबरा का एक जवान घायल हो गया। उसे हेलीकॉप्‍टर से रांची लगाया गया। मेडिका में उसका इलाज चल रहा है।

यह घटना झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में 10 दिसंबर को घटी। जानकारी के मुताबिक चाईबास के जगरनाथपुर क्षेत्र स्थित रेगड़ा में नक्सलि‍यों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान आईईडी ब्‍लास्‍ट हो गया।

आईईडी ब्‍लास्‍ट होने से उसकी चपेट में सीआरपीएफ के कोबरा का जवान आ गया। वह घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया। मेडिका में जवान का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान बरकेला क्षेत्र में जवानों ने नक्सलियों को घेरने की कोशिश की। इसी दौरान आईईडी ब्लास्ट हो गया। ब्‍लास्‍ट के क्रम में जवान के पांव में स्प्लेंडर लगा है।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।