नोएडा। अभी-अभी बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के नोएडा से आ रही है, जहां नॉलेज पार्क के पास ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दो बसों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई।
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने जानकारी दी कि मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं। ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर नोएडा के नॉलेज पार्क के पास दो बसें आपस में टकरा गईं। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रविवार सुबह यह जानकारी दी।
खबरों के मुताबिक, दुर्घटना में बीस लोग घायल हो गए, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।