Bihar : पूजा कर छठ घाट से लौट रहे 6 लोगों को मारी गोली, 2 की मौत

अपराध देश बिहार
Spread the love

लखीसराय (Bihar)। बिहार में पूजा कर छठ घाट से लौट रहे 6 लोगों को गोली मार दी गई। इसमें 2 की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को इलाज के लिए पटना  रेफर किया गया है। यह घटना लखीसराय के कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ले में घटी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक एक ही परिवार के 2 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चार अन्य घायल हैं। घटना उस वक्त घटी, जब सभी छठ घाट से पूजा कर लौट रहे थे। घायलों में 3 की स्थिति गंभीर है। उन्‍हें बेगूसराय सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

लखीसराय एसपी पंकज कुमार ने कहा कि गोली मारने की घटना पीड़ितों के घर के सामने रह रहे आशीष चौधरी नाम के व्यक्ति ने किया। गोली 6 लोगों को लगी है। इसमें 2 लोगों की मृत्यु हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हैं। उन्‍हें यहां से पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है और 1 का यहां पर इलाज चल रहा है।

एसपी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। आशीष चौधरी का संबंध मृतक पक्ष के लड़की के साथ था। आशीष उनकी लड़की से शादी करना चाहता था। हालांकि परिवार वाले तैयार नहीं थे। आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *