Good News : रेलकर्मी अब मेडिका में भी करा सकेंगे आकस्मिक इलाज

झारखंड
Spread the love

धनबाद। रेलकर्मियों और उनके आश्रितों की गंभीर बीमारियों और आकस्मिक इलाज के लिए रांची स्थित स्पेशलिटी अस्पताल के साथ अनुबंध करने की मांग ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन लगातार करती है। इसके अतिरिक्त इस मांग पर निरंतर विभिन्न फोरम पर पहल कर रही थी। इसका परिणाम सामने आया है।

धनबाद मंडल रेल प्रशासन ने विभिन्न सर्वेक्षण के बाद भगवान महावीर मेडिका सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के साथ रेल कर्मचारियों के इलाज के लिए अनुबंध कर लिया है। मेदांता अस्पताल, रांची के साथ पहले से ही अनुबंध है। अब मेडिका के साथ भी रेलवे का अनुबंध हो जाने से चिकित्सा सुविधाओं का एक विकल्प उपलब्ध हो गया है।

अब रेलकर्मी इन दोनों विशेषज्ञ अस्पतालों में अपना इलाज करा सकते हैं। पहले चरण में यह अनुबंध अगले दो वर्षों अर्थात नवंबर, 2024 तक के लिए हुआ है।

ईसीआरकेयू के केन्द्रीय कोषाध्यक्ष सह जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा ने बताया कि यूनियन नेतृत्व अपनी नैतिक जिम्मेदारी को बेहतर समझता है। रेलवे कर्मचारियों को उचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यूनियन की इस मांग को पूरा किए जाने के लिए मंडल रेल प्रबंधक और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित ईसीआरकेयू के केन्द्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय और अपर महामंत्री मो ज़्याऊद्दीन को धन्यवाद दिया है।

अनुबंध हो जाने की सूचना पर ईसीआरकेयू के एके दा, एनके खवास, एनजे सुभाष, टीके साहू, बीके झा, महेंद्र प्रसाद महतो, सुनील कुमार सिंह, आरएन चौधरी, बसंत दूबे, इंद्रमोहन सिंह, अजीत कुमार, राजू चौबे, परमेश्वर कुमार, आरके प्रसाद, एसके श्रीवास्तव, आरएन विश्वकर्मा, रूपेश कुमार, चंदन शुक्ला, केके सिंह, सोमेन दत्ता सहित कई रेलकर्मियों ने खुशी प्रकट की। केन्द्रीय नेतृत्व की पहल की प्रशंसा की।