मैस्ट्रो अवार्ड से सम्मानित किया गया बचपन प्ले स्कूल

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया (बोकारो)। गोमिया-कथारा मुख्य मार्ग स्थित बचपन प्ले स्कूल, हजारी को वर्ष 2022 के लिए बचपन ग्रुप द्वारा मैस्ट्रो अवार्ड्स के तहत झारखंड में बेस्ट इंजीनियस स्कूल ऑफ द ईयर अवार्ड दिया गया।

नई दिल्‍ली के पश्चिम विहार स्थित होटल रेडिशन ब्‍लू में 11 दिसंबर को आयोजित समारोह में दृश्यम फेम अभिनेत्री ईशा दत्ता ने स्कूल निदेशक ब्रज नन्दन सिंह एवं आयुष्का सिंह को अवार्ड देकर सम्मानित किया। यह पुरस्कार राज्यस्तर पर मोस्ट इनोवेटिव स्कूल के लिए दिया गया।

ज्ञातव्य है कि इस स्कूल को 2021 में बेस्ट एवेंटफूल स्कूल, झारखंड और 2020 के लिए बेस्ट स्कूल, झारखंड का सम्मान मिल चुका है।

लगातार तीसरी बार पुरस्कृत होने पर विद्यालय परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है। स्कूल निदेशक ने इसका श्रेय साभार विद्यालय टीम, अभिभावक, विद्यार्थियों और सभी शुभचिंतकों को दिया है।