अईनुल हक अंसारी बने रांची जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष

झारखंड राजनीति
Spread the love

रांची। कांग्रेस में प्रदेश के 24 जिला अध्यक्षों की सूची की थी। इससे मुस्लिम और दलित कांग्रेस से नाराजगी देखी गई। इसके बाद प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने मंगलवार देर शाम चार जिलों के जिलाध्यक्षों को बदल द‍िया। कई जिलों के कार्यकारी अध्यक्षों की सूची जारी की है।

इस क्रम में रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अईनुल हक अंसारी को बनाया गया है। इसे लेकर मुस्लिम और दलित कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। प्रदेश कार्यालय में बुधवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया गया। अईनुल हक अंसारी ने प्रदेश प्रभारी व राजेश ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया है।

कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने कहा है कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारी का ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन करते हुए कांग्रेस के सांगठनिक ढांचे को और मजबूत करने का काम करुंगा।

इनके मनोनयन पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, अजय नाथ शाहदेव, विधायक राजेश कच्छप, इरफान अंसारी, सहजादा अनवर, रामा तिर्की, सुरेश कुमार बैठा, सुन्दरी तिर्की, मदन कुमार महतो, मुंतजीर अहमद रजा, महताब आलम, रहीम अंसारी, मुमताज खान, सोमरा उरांव सहित कई लोगों ने बधाई दी है।