VIDEO ; लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट की पहल: 30 लोगों की मोतियाबिंद के ऑपरेशन करवाकर लौटाई रोशनी

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने झारखंड को मोतियाबिंद दृष्टिहीनता मुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इसके लिए लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल की देखरेख में कोकर स्थित लायंस के निरामया हॉस्पिटल में हर रविवार को आई चेकअप कैंप आयोजित कर मोतियाबिंद पीड़ितों को चिन्हित किया जाता है।

यहां बता दें कि झारखंड के स्थापना दिवस पर रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे तकरीबन 30 मोतियाबिंद पीड़ितों का विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने नि:शुल्क सफल ऑपरेशन किया। यहां मरीजों के रहने खाने की उत्तम व्यवस्था के साथ-साथ दवा और चश्मा भी मुफ्त में ही दिए जाते हैं।

ऑपरेशन के बाद अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल लाभान्वित लोगों से आग्रह करते हैं कि आप घर जाकर अन्य मोतियाबिंद पीड़ितों को यहां भेजें, ताकि वो भी आपकी तरह ऑपरेशन कराकर खूबसूरत दुनिया देख सकें।