लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने कुंज बिहारी अग्रवाल के निधन पर जताया शोक, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

झारखंड
Spread the love

रांची। बिछड़ा कुछ इस अदा से कि रुत ही बदल गई,
इक शख़्स सारे शहर को वीरान कर गया
।।

यह कहना था शोक सभा में शामिल होने सिल्ली पहुंचे लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल का।

सिल्ली के कपड़ा व्यवसायी और पवन वस्त्रालय के संचालक कुंज बिहारी अग्रवाल का 87 की उम्र में मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया।

वो पिछले 2 महीनों से अस्वस्थ थे एवं घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। करीबी रिश्तेदार, व्यवसायी संघ के सदस्य एवं गणमान्य लोग उनके निवास स्थान पहुंचकर दुख व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।

मुरी स्वर्णरेखा नदी के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इधर सूचना पाकर लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल अपनी टीम के साथ सिल्ली पहुंचे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

यहां बता दें कि स्वर्गीय कुंज बिहारी अग्रवाल समाजसेवी एवं आजसू बुद्धिजीवी मंच के सक्रिय सदस्य भी थे। इसके अलावे कई सामाजिक संस्थाओं से उनका जुड़ाव था, जिनमें सिल्ली महावीर सेवक संघ, व्यावसायिक संघ, कावरिया संघ, अग्रवाल सभा, अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन, सेवा भारती, लायंस क्लब, मारवाड़ी पंचायत, एकल विद्यालय, वरिष्ठ नागरिक संघ, डीएवी समूह आदि शामिल हैं।

क्षेत्र में‌ हर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में उनका सराहनीय योगदान रहता था। काफी संख्या में लोग उनके शव यात्रा में शामिल हुए।