कला महोत्‍सव में केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों की दिख रही प्रतिभा

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। कला महोत्‍सव में केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों की प्रतिभा दिख रही है। झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम स्थित केंद्रीय विद्यालय में 4 नवंबर से ‘कला महोत्‍सव’ का शुभारंभ हुआ।

मुख्‍य अतिथि केंद्रीय विद्यालय संगठन के रीजनल ऑफिस के डिप्‍टी कमिश्‍नर डीपी पटले थे। विशिष्‍ट अतिथि 124 इंफ्रेंट्री बिग्रेड की एजुकेशन ऑफिसर लेफ्ट‍िनेंट कर्नल रीना झा और केंद्रीय विद्यालय संगठन के असिस्‍टेंट कमिश्‍नर सुरेश सिंह थे।

पहले दिन ग्रुप डांस, सिंगिंग कंपटीशन, सोलो एक्टिंग हुई। झारखंड के केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों को गोवा राज्‍य का थीम दिया गया था। सारे कार्यक्रम उसी थीम पर करना था। इस महोत्‍सव में रांची, जमशेदपुर सहित राज्‍य के वि‍भिन्‍न जिलों के केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

कला उत्सव वर्ष, 2015 से हर साल नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। यह स्कूल प्रणाली में कला रूपों का उत्सव है। जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कला उत्सव का आयोजन किया जाता है।

कला उत्सव की परिकल्‍पना छात्रों को उनकी कलात्मकता का पता लगाने, समझने और प्रदर्शित करने में मदद करना है। यह विद्यार्थियों को विभिन्न कला रूपों का अभ्यास करने और प्रतिभा को उजागर करने का अवसर देता है।

यह कला उत्‍सव विद्यार्थियों को सांस्कृतिक विविधता को समझने और मनाने का अवसर प्रदान करता है। छात्रों में इसके बारे में जागरुक करता है। भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपरा से अवगत कराता है।

महोत्‍सव का समापन 5 नवंबर को 2 बजे होगा। इससे पहले भी कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।