संविधान दिवस पर बिरसा कृषि विवि में हुई गोष्ठी

झारखंड
Spread the love

रांची। संविधान दिवस के अवसर पर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वानकी संकाय के सभागार में ‘भारत लोकतंत्र की जननी विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें नेशनल लॉ विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर रविंद्र कुमार पाठक मुख्य वक्ता थे। उन्होंने संविधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके बनने की प्रक्रिया, सभी संबंधित अनुच्छेद एवं प्रस्तावना के बारे में बताया। विश्व के अन्य संविधान से ली गई सहायता के बारे में बताया।

बीएचयू कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने संविधान के महत्वपूर्ण अनुच्छेदों की जानकारी एवं इसे आत्मसात करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान विश्व का नंबर वन संविधान है। छात्रों से कहा कि आप देश के अच्छे नागरिक बने। बड़े से बड़े जो लोग संविधान के विपरीत कार्य करते हैं, उन्हें आज नहीं तो कल भुगतना पड़ता है। इसलिए सभी लोग संविधान के अनुरूप कार्य करें। देश को तरक्की की राह पर ले जाएं।

वेटनरी काॅलेज के अधिष्ठाता डॉक्टर सुशील प्रसाद, वानिकी संकाय के अधिष्ठाता डॉक्टर एमएस मल्लिक, विभागाध्यक्ष डॉ सोहन राम एवं डॉ अभिषेक कुमार ने अपने-अपने विचार रखें।

सभाकक्ष में अधिष्ठाता एमके गुप्ता, अधिष्ठाता डॉ एके सिंह, डॉ डीके रूसिया, डॉ पीके सिंह, डॉ एस चट्टोपाध्याय, डॉ एस कर्मकार, वानकी संकाय के सभी शिक्षक उपस्थित थे। करीब 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सना आयशा ने कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद डॉ जय कुमार ने किया।