नाई ठाकुर समाज के फिर बारियातु प्रखंड अध्‍यक्ष बने सर्वण ठाकुर

झारखंड
Spread the love

कुतुबुद्दीन

बारियातु (लातेहार)। प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में नाई ठाकुर समाज की प्रखंड स्तरीय कमेटी के विस्तार को लेकर शनिवार को लक्षमण ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में दशरथ ठाकुर ने कहा कि हर समाज अपनी-अपनी कमेटी बनाकर अपने लोगों का उत्थान कर रहा है। हमारी भी कमेटी है, पर समाज में एकजुटता नहीं है। इस कारण हमारे समाज में अनेक प्रकार की बुराईयां हैं। इससे हमारा समाज खोखला होता चला जा रहा है। इसका मूल कारण अशिक्षा, अंधविश्वास, दहेज है।

उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से साल्वे पंचायत के जबरा निवासी सर्वण ठाकुर को दोबारा अध्यक्ष चुना। गोनिया के गडगोमा निवासी अशोक ठाकुर और बारियातु निवासी रघुनंदन ठाकुर को उपाध्यक्ष, साल्वे निवासी रामचंद्र ठाकुर को सचिव, बारियातु निवासी कमल ठाकुर और फुलसु निवासी सतीश ठाकुर को उपसचिव चुने गये।

बारियातु निवासी पप्पू ठाकुर को कोषाध्यक्ष, शिबला के राजगुरु निवासी विजय ठाकुर को उपकोषाध्यक्ष, बारिखाप निवासी मनोज ठाकुर और गाड़ी निवासी अनिल ठाकुर को मीडिया प्रभारी चुना गया। छह सलाहकार समिति और पच्चीस लोगों को सक्रिय सदस्य के रूप में चुना गया।

मौके पर बालुमाथ समाज के अध्यक्ष जैन ठाकुर, हेरहंज प्रखंड अध्यक्ष अशोक ठाकुर, युगेशवर ठाकुर, रूपेश ठाकुर, कपीलदेव ठाकुर, रमेश ठाकुर, गोविन्द ठाकुर, फनिक ठाकुर, विकास कुमार ठाकुर, सहादेव ठाकुर, हिरा ठाकुर, आशिस ठाकुर, संदीप ठाकुर, नीती‍श ठाकुर सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।