जमशेदपुर के प्रभात कुमार सिंह बने शिक्षक संघ के सचिव, इन्होंने दी बधाई, जताई ये उम्मीद

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। जमशेदपुर एडीएल स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार सिंह झारखंड अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ की राज्य समिति में सर्वसम्मति से संयुक्त सचिव बनाए गए हैं।

इसके साथ ही संत जॉन्स उच्च विद्यालय रांची के प्रधानाध्यापक फादर फ्लोरेंस कुजूर अध्यक्ष, शमीउल्लाह खान और फादर विनोद टोप्पो उपाध्यक्ष, एंथोनी तिग्गा महासचिव, प्रभात कुमार सिंह, शशि भूषण महतो, मिथिलेश लाल कर्ण और अनीषा मुर्मू सचिव, रमेश कुमार सिंह कार्यालय सचिव, सिस्टर पुष्पा अरगट कोषाध्यक्ष चुनी गईं।

प्रभात कुमार सिंह को सचिव चुने जाने पर कब्रिया उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद रिजवान अहमद, साकची हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार घोष, गुरु नानक उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुलविंदर सिंह, पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बधाई दी है। साथ ही आशा व्यक्त की है कि शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण में उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को दिशा देंगे। बता दें कि प्रभात कुमार सिंह जिला में लगातार तीन बार महासचिव भी रह चुके हैं।