एक दूजे के साथ अटूट बंधन में बंधे 51 जोड़े

झारखंड
Spread the love

रांची। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के तत्वावधान में अन्य समाजिक संस्था और गणमान्य व्यक्तियों के सहयोग से गौशाला प्रांगण सुकूरहुटू (कांके) में नर- सेवा ही नारायण- सेवा के तहत सामूहिक विवाह सह वात्सल्य उत्सव का आयोजन 27 नवंबर को किया गया। सामूहिक विवाह में 51 जोड़े सात जन्मों के रिश्ते में बंधे।

सामूहिक विवाह में 26 जोड़ो की शादी समाजसेवी मुरारी अग्रवाल एवं सरोज अग्रवाल ने पुत्री नेहा अग्रवाल एवं दामाद प्रवीण अग्रवाल की विवाह वर्षगांठ के अवसर पर कराई। 25 जोड़ो की शादी राजीव केडिया मुन्ना की 25वीं वर्षगांठ पर की गई।

झारखंड के विभिन्न जिलों से आए सभी 51 जोड़ो का विवाह पूरी रस्म, बारात, वरमाला, फेरों एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ हुआ। सभी जोड़ों को गृहस्थी की सामग्री एवं सामानों के साथ- साथ विवाह प्रमाण पत्र दिया गया। समारोह में आए अतिथियों नव दंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरा परिसर फूलों से सजाया गया था।

वात्सल्य उत्सव में अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति और 200 दिव्यांगजनों एवं विशेष प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया गया। दिव्यांग जनों को व्हीलचेयर्स, एल्बो, छड़ी, वैशाखी, वाकर आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में वृद्धा आश्रम से आए सभी वृद्ध जनों को सम्मानित किया गया।

वात्सल्य उत्सव में पधारे 40 किन्नर समुदायों को आदर- सत्कार करते हुए सम्मानित किया गया। उत्सव में छऊ नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई स्कूलों के बच्चों ने नृत्य- संगीत से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह गौ- सेवा के साथ किया।

विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रांतीय मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि समारोह में- विहिप सेवा विभाग के प्रांतीय प्रमुख अशोक कुमार अग्रवाल, विहिप के केंद्रीय पदधारी जगरनाथ शाही, कैलाश केसरी, मुरारी अग्रवाल, मधुसूदन बुधिया, राजीव केडिया, उप मेयर संजीव विजयवर्गीय, प्रदीप राजगढ़िया, ओपी अग्रवाल, मुकेश काबरा, भानु प्रकाश जालान, बसंत कुमार मित्तल, रवि शंकर शर्मा, संजय सर्राफ, नीरज भट्ट,फतेह चंद्र जैन, उम्मेद मल जैन, भगवती भुवालका, वीरेंद्र साहू, शत्रुघ्न गुप्ता, सोहन दारूका, अरविंद सोमानी, विकास अग्रवाल, वासुदेव भाला, रोहित शारदा, अरविंद बंका, मनीष लोधा, सतीश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, नरेश बंका, नीलेश अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, विक्रम खेतावत, अनु पोद्दार, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।