धनबाद के इन इलाकों के लोग आज ही पानी का कर लें स्‍टॉक, दो दिन जलापूर्ति रहेगी बंद

झारखंड
Spread the love

धनबाद। घर में आज ही पानी का स्‍टॉक कर लें। दो दिन विभिन्‍न इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं की जाएगी। यह जानकारी धनबाद के पेयजल एवं स्‍वच्‍छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने दी है।

कार्यपालक अभियंता ने बताया है कि डीवीसी मैथन द्वारा 7 नवंबर एवं 8 नवंबर, 2022 को इंटेक प्‍वाइंट मैथन में फ्लो मीटर स्‍थापित किया जाना है।

इसके कारण 8 नवंबर, 2022 को धनबाद शहरी जलापूर्ति और 9 नवंबर, 2022 को मैथन जलापूर्ति बाधित रहेगी।

कार्यपालक अभियंता ने आम लोगों से अनुरोध किया है कि अपने उपयोग के लिए पानी जमा कर लें।