राजकीयकृत उर्दू प्राथमिक विद्यालय में खुला ‘रूम टू रीड-पुस्तकालय’

झारखंड शिक्षा
Spread the love

  • वार्ड पार्षद 5 गायत्री देवी ने किया उद्घाटन

रांची। रांची के कांके स्थित राजकीयकृत उर्दू प्राथमिक विद्यालय में ‘रूम टू रीड – पुस्तकालय’ का शुभारंभ 30 नवंबर को हुआ। इसका उद्घाटन रांची नगर निगम की वार्ड 5 की पार्षद गायत्री देवी ने किया। इस अवसर पर रूम टू रीड संस्था की ओर से उमाशंकर शर्मा लिट्रेसी फ़ैसिलिटेटर, बीआरपी कृष्णा प्रसाद, स्कूल एसएमसी मो फारुक सहित सभी सदस्य, अभिभावाक, विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और लगभग 200 बच्चे उपस्थित थे।

बाल संसद खुशनुमा परवीन, प्रियंका कुमारी, चाहत परवीन ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रअ सह अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ झारखंड प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने वर्ग केजी से पंचम तक के बच्चों के लिए पुस्तकालय को उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि किताबों से अच्छा मित्र कोई नहीं। पुस्तकों से दिललगी भविष्य निर्माण में अटूट हमराह साबित होगा।

मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद ने स्कूल से घर तक की गतिविधियों के माध्यम से पढ़ने पढ़ाने का माहौल विकसित पर बल दिया।

वर्ग पांच के छात्र दिलशाद आलम ने अपनी बात उर्दू में रखा। उसने कहा कि पुस्तकालय होने से हम जैसे छात्र को पढ़ने की दिलचस्पी और आदत बढ़ाने का तरगीब भी मिलती है। छात्रों के लिए पुस्तकलाय अहम है।

वर्ग चार के तौफीक अंसारी ने अंग्रेजी में अपनी बात रखी। कहा कि विद्यालय हमारा महत्वपूर्ण दूसरा घर है। इस घर में मेरे दोस्त मेरे परिवार और नए भी दोस्त रहते हैं।

वर्ग चार का रहमत अंसारी ने हिंदी में धन्यवाद देते हुए कहा कि पुस्तकालय का अर्थ होता है किताबों का घर। यहां पर सभी प्रकार के ज्ञानवर्धक पुस्तकें हमेशा उपलब्ध होती है। पुस्तकालय की सहायता से किसी भी दुर्लभ पुस्तक का ज्ञान अर्जित किया जा सकता है। सभी छात्र को अपने खाली समय में पुस्तकालय जरूर जाना चाहिए।

वर्ग पांच की छात्रा जुवेरिया फातिमा ने पुस्तक के महत्व पर प्रकाश डालते एक नज्म सुनाई जिसको उपस्थित लोगों ने काफी सराहा।

किताबे क्या है रूहानी गिजा है।
शकु दिल का दवाओं की दवा है।
सिखाती है यह जीने का तरीका
बताती है हमें क्या है सलीका।

धन्यवाद सहायक शिक्षक सुभाष उरांव ने किया। इस अवसर पर एसएमसी मो फारुक, ब्लॉक रिसोर्स पर्सन कृष्णा प्रसाद, शिक्षक शहजादा, अंजुमन के सदर रुस्तम अली, शैलेश कुमार, बाल संसद की साजिया, प्रियंका, खुशनुमा, मो अमन, माता समिति की कसीदा खातून, फिरोजा खातून, मुस्तरी बेगम, अभिभावक मारूफ खानम, नौशाद अंसारी, फैयाज अंसारी, समी उल्लाह अंसारी, पोराएनी मुर्मू, अग्नू रविदास, समीना बीबी आदि लोग उपस्थित थे।