पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में शामिल हो रहे झारखंड के एनएसएस स्‍वयंसेवक

झारखंड
Spread the love

रांची। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में दस दिवसीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2022 का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए झारखंड के एनएसएस टीम की रांची स्थित हटिया स्टेशन पर राज्य एनएसएस पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने हौसला अफजाई की। उन्होंने टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टीम लीडर भोला नाथ सिंह समेत सभी चयनित स्वयंसेवकों को एनएसएस कैप और बैज देकर सम्मानित किया। सभी स्वयंसेवकों को शिविर में अनुशासन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कहा।

विदित हो कि बिहार और झारखंड के 30-30 स्वयंसेवकों का चयन सेंट्रल जोन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर बिलासपुर के लिए हुआ है। इसमें बिहार और झारखंड के 15-15 गर्ल्स एवं 15-15 बॉयज ग्रुप के स्वयंसेवक हैं।

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुंचने पर छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी अपनी तैयारी में जुड़ गए हैं। बिहार एवं झारखंड के एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय के क्षेत्रीय निदेशक पीयूष परांजपे ने टीम मैनेजर समेत सभी स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दी।

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में झारखंड से 30 स्वयंसेवक (15 पुरुष एवं 15 महिला) शामिल हुए हैं। उक्त शिविर में रांची विश्वविद्यालय, विनोबा भावे विश्वविद्यालय (हजारीबाग), कोल्हान विश्वविद्यालय (चाईबासा), नीलांबर पीताम्बर विश्वविद्यालय (मेदिनीनगर), झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (रांची), वाईबीएन विश्वविद्यालय (रांची), झारखंड राय विश्वविद्यालय (रांची) के एनएसएस के स्वयंसेवक शामिल हैं।

झारखंड के एनएसएस के दल को हटिया रेलवे स्टेशन से बिलासपुर के लिए 11 नवंबर 2022 को राज्य एन एस एस पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने रात 8 बजे रवाना किया।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।