अब आयुष चिकित्सक पद्धति से भी करा सकते हैं इलाज

झारखंड सेहत
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

कुडू (लोहरदगा)। लोगों के लिए अच्‍छी खबर। वे एलोपैथिक के साथ-साथ आयुष चिकित्‍सा पद्धति से भी इलाज करा सकते हैं। कुडू प्रखंड परिसर में बने आयुष हॉस्पिटल में डॉक्‍टर बैठने लगे हैं।

जानकारी हो कि कुडू प्रखंड परिसर में आयुष हॉस्पिटल बना हुआ है। चिकित्सकों की कमी के कारण इसमें उपचार शुरू नहीं हो पा रहा था। अब 4 चिकित्सकों की प्रतिनियुक्त यहां कर दी गई है।

कुडू के अंचल अधिकारी ने बताया कि अस्‍पताल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहेगा। इस अवधि में आकर लोग डॉक्‍टर से इलाज करा सकते हैं।

ज्ञात हो कि आयुष देशी चिकित्सा पद्धति है। इसमें सभी तरह की बीमारियों का उपचार किया जाता है। इसके अंतर्गत आयुर्वेदिक, यूनानी, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, सिद्ध एवं होम्योपैथी 5 तरह के उपचार की विधियां हैं।

ये डॉक्‍टर बैठेंगे

होम्योपैथी के लक्ष्मी शर्मा

यूनानी के डॉक्टर आफताब

योग चिकित्सा के निर्भय भारती और शिवराज महतो