एक्सपो में आए 1 लाख से अधिक लोग, मस्ती के साथ की खरीदारी

झारखंड
Spread the love

रांची। एक्सपो में रविवार को लोगो का हुजूम देखने को मिला। रांची के मोरहाबादी मैदान में एक्सपो 28 नवंबर तक लगा है। आज चौथा दिन था। करीब 1 लाख से अधिक लोगों ने एक्सपो का दीदार किया। सभी हैंगर में ग्राहकों की लंबी कतारें लगी थी। स्टॉलधारक बहुत खुश दिखे।

रविवार को एक्सपो में लाइव म्यूजिशियन परफॉर्म कर लोगों का मनोरंजन कर रहे थे। शनिवार को मिडनाइट कार्निवल का आयोजन हुआ था। इसमें काफी लोगों ने शिरकत की। ग्रैंड फैशन शो का भी आयोजन किया गया था। ’ओशो’ बैंड ने भी लाइव परफॉर्म किया।

आज बच्चों के लिए पेंटिंग कंपटीशन का आयोजन हुआ। इसमें ग्रुप 1 में एलिना तस्लीम ने तीसरा, दक्ष जैन ने दूसरा और आव्य सिन्हा ने पहला स्थान प्राप्त किया। ग्रुप 2 में पूर्वी पटेल ने तीसरा, सांची ने दूसरा और सुमित उरांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

ग्रुप 3 में अदृत पल को प्रथम, निर्मल अग्रवाल को दूसरा और पहल जैन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। ग्रुप 4 में प्रिया श्री को पहला, अनन्य राठौर को दूसरा और अलसरा जैन को तीसरा स्थान मिला। ग्रुप 5 में अनन्य राय को पहला, सिद्धार्थ सिंह को दूसरा और कनिष्क केशरी को तीसरा स्थान मिला।

फैंसी ड्रेस कंपटीशन के ग्रुप 1 में अनय सहाय को पहला, इगनूर कौर को दूसरा और ध्रुव अरोड़ा को तीसरा स्थान मिला। ग्रुप 2 में हर्षल जैन को पहला, नमन अग्रवाल को दूसरा और विहान चौधरी को तीसरा स्थान मिला।

कल एक्सपो का आख़िरी दिन है। लोगों के लिए यह सुबह 11.30 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा। इस बार लोगों को कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। इंट्री टिकट की खरीद पर 36 डिस्काउंट कूपन मिल रहे हैं। इससे लोग संबंधित संस्थान में छूट पा सकते हैं।