Jharkhand Weather News

Jharkhand : कल से बदलेगा मौसम, दो दिनों का अलर्ट जारी, इन जिलों में पड़ेगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में कल से मौसम बदलेगा। न्‍यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दो दिनों का अलर्ट जारी किया गया है। इस असर राज्‍य के उत्तर-पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 23 नवंबर को दी है।

केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले तीन दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिन तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान में अगले पांच दिनों के दौरान कोई बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है।

मौसम केंद्र के मुताबिक 24 से 29 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। मुख्‍य रूप से आसमान साफ रहेगा। मौसम मुख्‍यत: शुष्‍क रहेगा।

मौसम केंद्र के मुताबिक पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा में कहीं-कहीं शीत लहर चलने की आशंका है।

तापमान में आ रहे गिरावट के कारण लोगों की सेहत में भी दिक्‍कत आ रही है। उन्‍हें अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ख्‍याल रखने की जरूरत है। परहेज करें और उपाय करें। छोटे बच्‍चों का खास ख्‍याल रखने की जरूरत है।