झारखंड में कोरोना के 2403 मरीज हुए स्वस्थ, 977 नए केस मिले

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड में कोरोना से लड़ रहे लोगों के लिये राहत की खबर है। यहां कोरोना काबू में आ गया है। नए मरीजों के मिलने पर ब्रेक लगने लगा है। कोरोना के 2403 मरीज स्वस्थ हुए है। गुरुवार को अबतक कोरोना के 977 नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से 19 मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से सात, धनबाद से एक, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से पांच, गुमला से एक, हजारीबाग से दो, सिमडेगा से एक और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )से एक मरीज शामिल है। 

किस जिले से कितने केस मिले
स्वास्थ विभाग के अनुसार

  • रांची से 120,
  • बोकारो से 64,
  • चतरा से 26,
  • देवघर से 33,
  • धनबाद से 73,
  • दुमका से 10,
  • पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 160,
  • गढ़वा से 26,
  • गिरिडीह से 52,
  • गोड्डा से 12,
  • गुमला से 33,
  • हजारीबाग से 53,
  • जामताड़ा से दस,
  • खूंटी से 65,
  • कोडरमा से 45,
  • लातेहार से 25,
  • लोहरदगा से 18,
  • पाकुड़ से दो,
  • पलामू से 22,
  • रामगढ़ से 29,
  • साहेबगंज से 9,
  • सरायकेला से 31,
  • सिमडेगा से 26 और
  • पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 33 मरीज मिले है। 

कुल कोविड-19 का मामला अब 334035 
राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 334035 गया हैं। इनमें 14196 सक्रिय केस हैं। जबकि 314929मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 4910 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 94.28 प्रतिशत है।

रांची में मिले 120 नए केस 
रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 120 नए केस मिले हैं। जबकि जिले में नौ लोगों की मौत कोरोना से हुई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3536 है। 453 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 84093 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 79035 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।