Jharkhand Weather News

JHARKHAND : बदलेगा मौसम का मिजाज, ये होगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। राज्‍य में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 11 नवंबर को अक्‍टूबर को दी है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमाचल प्रदेश, कश्‍मीर में बर्फबारी होती है। उसका असर झारखंड में दिखाई देता है। दरअसल, उधर से आने वाली हवा अपने साथ ठंढ लेकर आती है। इससे झारखंड में सर्दी का प्रकोप देखने को मिलता है।

पिछले दिनों उन राज्‍यों में बर्फबारी हुई है। इसका असर आने वाले द‍िनों में झारखंड के कई जिलों में देखने को मिलेगा। मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इससे सर्दी बढ़ेगी।

मौसम केंद्र के मुताबिक 17 नवंबर तक राज्‍य में सुबह कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में मुख्‍य रूप से आसमान साफ हो जाएगा। मौसम मुख्‍यत: शुष्‍क रहेगा।