Jharkhand : निरीक्षण में खुलासा, एक क्‍लास रूम में हो रही दो विषयों की पढ़ाई

झारखंड शिक्षा
Spread the love

  • दो जिलों के विद्यालयों के निरीक्षण में हुआ खुलासा

रांची। झारखंड में शिक्षा व्‍यवस्‍था की रोज नई जानकारी प्रकाश में आ रही है। ताजी जानकारी एक ही क्‍लास रूम में दो विषयों की पढ़ाई होने की मिली है। इसका खुलासा निरीक्षण के दौरान हुआ है। शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने इसपर नाराजगी जताई है। इसमें सुधार करने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा सचिव ने 12 नवंबर, 2022 को इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिखा है। उन्‍होंने इसमें हजारीबाग और पलामू जिले के स्‍कूल का निरीक्षण का जिक्र किया है।

सचिव ने लिखा है कि पलामू जिले के सतबरवा के आदिवासी टोला मध्य विद्यालय और हजारीबाग सदर के मटवारी मध्य विद्यालय का निरीक्षण कि‍या गया। इस क्रम में पाया गया कि एक ही क्लास रूम में दो शिक्षकों द्वारा बच्चों को दो विषय पढ़ाया जा रहा था।

सचिव ने लिखा है कि यह पढ़ाई की दृष्टिकोण से कतई उचित नहीं है। अतः निर्देश दिया जाता है कि प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग क्लास रूम में अलग-अलग शिक्षकों द्वारा अलग-अलग विषय पढ़ाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।