गोमिया प्रखंड की बड़ी आबादी को अब मिलेगी पर्याप्‍त बिजली

झारखंड
Spread the love

  • विद्युत शक्ति उपकेंद्र का ललापनिया में विधायक ने किया उद्घाटन

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया (बोकारो)। अब गोमिया प्रखंड की ललपनिया, महुआटांड, टीकाहारा, तिलैया, बारीडारी, धवैया, कुंदा, बडकीपुनू, कंडेर सहित अन्य पंचायतों की बड़ी आबादी को पर्याप्त बिजली मिलेगी। दरअसल, बेरमो अनुमंडल अंतर्गत तिलैया (ललपनिया) स्थित नवनिर्मित विद्युत सब स्टेशन चालू हो गया।

विद्युत सब स्टेशन का उद्घाटन 17 अगस्‍त को गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि वर्षों बाद ललपनिया, महुआटांड, जगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र की लगभग 11 पंचायत के लोगों की मांग पूरी हुई है। अब उन्‍हें पर्याप्‍त बिजली मिलेगी।

बता दे कि ललपनिया के तिलैया विद्युत सब स्टेशन के निर्माण की आधारशिला 2014 में दिवंगत बेरमो के पूर्व विधायक सह ऊर्जा मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह और गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह ने संयुक्त रूप से रखी थी।

मौके पर जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, जिप सदस्य अरविंद करमाली, उप प्रमुख अनिल कुमार महतो, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष चितरंजन साव, कुंदा पंचायत मुखिया आदित्य कुमार महतो, पूर्व प्रमुख गुलाब चंद हांसदा, सांसद प्रतिनिधि इंद्रनाथ महतो, आजसू के केंद्रीय सचिव संतोष साव, विपिन कुमार, विक्रम कुमार, अशोक हेम्ब्रम, आरडी साहु, पंचदेव महतो, नवीन कुमार महतो, संजय डे मौजूद थे।