Jharkhand : राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाये गये 3.72 लाख मामले

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्‍वावधान में झारखंड स्टेट लीगल ने राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 नवंबर को राज्‍यभर में किया। झालसा के अनुसार लोक अदालत सभी मामलों के निपटान के लिए था। इसमें साढ़े तीन लाख से अधिक मामले निपटाये गये।

लोक अदालत में झारखंड उच्च न्यायालय सहित पूरे राज्य में 3 लाख 19 हजार 719 मामलों का निपटारा किया गया। लंबित 53 हजार 157 मामलों को भी निपटाया गया। यानी कुल 3 लाख 72 हजार 876 मामलों का निपटारा किया गया। इसमें 3,50,97,50,532 रुपये संबंधितों को मिले।

झारखंड उच्च न्यायालय में 4 पीठों का गठन किया गया। इन पीठों में 30 प्रीलिटिगेशन मामले निपटाए गए। इसके अलावा 78 लंबित मामलों का निपटान भी किया गया। कुल 108 मामलों को निपटाया गया।