सुंदरम कुमार
गुमला। चैनपुर थाना क्षेत्र के मालम नवटोली के समीप चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अपराधी पवन गिरी को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। पवन गिरी पतगच्छा निवासी है। उस पर कई आपराधिक केस दर्ज हैं। कुरूमगढ़ वन प्रक्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में अवैध परिवहन में लिप्त था। पिछले एक सप्ताह से कुरूमगढ़ वन टीम और गुमला वन टीम की संयुक्त कार्रवाई चल रही थी।
चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी के नेतृत्व एक टीम गठित की गई और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। टीम ने पवन गिरी की गाड़ी संख्या (जेएच 03पी 3553) को चिरान लकड़ी के साथ जब्त किया, जबकि अपराधी मौके से भागने में सफल रहा। गाड़ी को सुरक्षित चैनपुर आवासीय परिसर में रखा गया है। पवन गिरी के खिलाफ नामजद केस की कार्रवाई जारी है।
पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग की टीम ने इस प्रकार की गतिविधियों को रोकने के लिए आगे भी सक्रिय रहने की बात कही। मौके में चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी, प्रभारी वनपाल चंद्रेश बड़ाईक, बुधदेव बड़ाईक सहित वन विभाग एवं चैनपुर थाना के जवान मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX