मोटू-पतलू के साथ निकली एक्सपो को लेकर जेसीआई की बाइक रैली

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची ने एक्सपो को लेकर मोटू-पतलू के साथ शहर में जागरुकता बाइक रैली 22 नवंबर को निकाली। यह रैली मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर रांची के सभी प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस मोरहाबादी लौटी।

आयोजकों ने बताया कि एक्सपो पिछले 24 वर्षो से रांची में लग रहा है। यह पूर्वी भारत का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर है। इस वर्ष एक्सपो 24 से 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में हो रहा है।

बाइक रैली में सदस्‍यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वे हाथ में बैनर पोस्टर लिए ढोल नगाड़ों के साथ शहर की सड़कों से गुजरते हुए एक्‍सपो का प्रचार कर रहे थे। लोगों को रांची के इस त्योहार में आमंतत्रत कर रहे थे।

जेसीआई अध्‍यक्ष सौरभ साह ने कहा कि इस वर्ष भी एक्सपो कुछ नया लेकर आ रहा है, जो पहले कभी नहीं आया था। इस वर्ष पूरा मोरहाबादी वाईफाई जोन होगा। एक्‍सपो में 300 से अधिक स्टॉल देश-विदेश से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

शहरवासी एक्सपो में नए व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकेंगे। कई नए व्यंजन के भी काउंटर्स लगेंगे। इसके अतिरिक्त ऑटो जोन, मिडनाइट बाजार, स्टार्टअप जोन, होम डेकोर, रियल एस्टेट, लेडीज कॉर्नर, फर्नीचर जोन और भी कई नए सेक्शन आएंगे।

चीफ को-ऑर्डिनेटर अभिषेक केडिया ने बताया कि‍ इस वर्ष एक्सपो में ब्रिस्टो कैफे भी आ रहा है। पांचों दिन नि:शुल्क परामर्श एवं जांच शिविर डिवाइन हॉस्पिटल द्वारा लगाया जाएगा। इंट्री टिकट के साथ 36 डिस्काउंट कूपन मिलेंगे। हर दिन फैशन शो, वाइस ऑफ एक्सपो, डॉग शो, ट्रेजर हंट आदि इवेंट होंगे।

इस बाइक रैली की कमान अंकित जैन, शुभम बुधिया और सुमित केडिया ने संभाली है।