राज्‍यपाल कल करेंगे एक्‍सपो का आगाज, मिलेंगे कई ऑफर

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

  • इंट्री टिकट के साथ मिलेंगे 36 डिस्‍काउंट वाउचर
  • देश-विदेश की कंपनि‍यां लगा रही है 325 स्‍टॉल

रांची। जेसीआई रांची के एक्सपो का आगाज 24 नवंबर को राज्‍यपाल रमेश बैस करेंगे। मोरहाबादी मैदान में यह 28 नवंबर तक लगेगा। इसमें एक ही छत के नीचे देश-विदेश की कंपनियों के 325 स्‍टॉल होंगे। आम लोगों को कई तरह के ऑफर दिए जाएंगे। यह जानकारी 23 नवंबर को आयोजकों ने दी।

आयोजकों ने बताया कि एक्सपो का उद्घाटन राज्‍यपाल रमेश बैश 12 बजे करेंगे। यह एक्सपो का 25वां साल है। इस वर्ष 325 स्टॉल हैं। लोग 28 नवंबर तक सुबह 11.30 बजे से रात 9 बजे तक यहां आ सकते हैं। मनपसंद सामानों की खरीद कर सकते हैं।

अध्यक्ष सौरव साह ने बताया कि‍ इस वर्ष लोगों के लिए ब्रिस्ट्रों कैफे लेकर आएं हैं। यह ग्राउंड के बीच में होगा। इसमें खाने के नए नए व्‍यंजन रहेंगे। अपना घर नाम से रियल एस्टेट के लिए अलग हैंगर होगा। स्टार्टअप जोन के जरिए नए उद्यमी को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे है। इसके अतिरिक्त महिलाओं को प्रोसाहन के लिए पिंक हैंगर बनाया गया है, जिसमें महिला उद्यमी रहेंगी।

एक्सपो चीफ अभिषेक केडिया के मुताबिक इस वर्ष लोगों को सुई से लेकर कार तक अच्छे ऑफर के साथ मिलेंगे। इंट्री टिकट के साथ 36 डिस्काउंट कूपन दिये जाएंगे, जो शहर के विभिन्न प्रमुख संस्थानों के होंगे। इंट्री टिकट की कीमत मात्र 20 रुपए होगी। शनिवार को मिडनाइट बाजार लगेगा, जिसमें सभी स्टॉल रात 12 बजे तक खुले रहेंगे। इसके साथ कई कार्यक्रम भी होते रहेंगे।

मशहूर सिंगर ओशो भी इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा पूरी के मशहूर सैंड आर्टिस्ट भी मोराबादी मैदान में अपनी कला की प्रस्तुति करेंगे। एक्सपो में इस साल बच्चों के लिए भी बहुत कुछ नया रहेगा। उनके लिए बनाए गए एम्यूजमेंट पार्क में 15 से अधिक प्रकार के झूले रहेंगे। इस साल क्यूआर कोड सिस्टम लाया गया है, जिससे लोगों को एक्सपो में अंदर आते ही सभी स्टॉल की जानकारी मिलेगी।

मौके पर सौरभ शाह, अभिषेक केडिया, प्रतीक जैन, सिद्धार्थ चौधरी, वरुण जालान, संकेत सरावगी मौजूद थे।