मात्र 6 दिनों का होगा झारखंड का मॉनसून सत्र, शुरुआत 29 जुलाई से

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड का मॉनसून सत्र 29 जुलाई से 5 अगस्‍त तक होगा। इस दौरान मात्र 6 दिन ही कार्य अवधि होगी।

पंचम झारखंड विधानसभा का नवम (मॉनसून) सत्र विधानसभा वेश्म में 29 जुलाई, 2022 को पूर्वाह्न 11 बजे से प्रारम्भ होगा। यह मॉनसून सत्र 5 अगस्त तक चलेगा।

पंचम झारखंड विधानसभा का नवम (मॉनसून) सत्र शनिवार एवं रविवार छोड़कर 6 दिनों का होगा। 30 जुलाई शनिवार एवं 31 जुलाई रविवार होने के कारण अवकाश रहेगा।