भूमि पूजन के साथ रखी गई जेसीआई के एक्सपो की नींव

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

रांची। भूमि पूजन के साथ जेसीआई रांची के एक्सपो की नींव रखी गई। भूमि पूजन चीफ को-ऑर्डिनेटर अभिषेक केडिया ने पत्नी के साथ 17 नवंबर को किया। एक्सपो 24 नवंबर से 28 नवंबर तक रांची के मोरबाहादी मैदान में लगेगा। यह एक्स्पो उत्सव का रजत जयंती वर्ष है। इसमें लगभग 300 से अधिक स्टॉलधारक देश और विदेश से आएंगे।

भूमि पूजन के दौरान जेसीआई अध्यक्ष सौरव साह ने बताया कि इस साल हम ‘फनगोला’ बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क और ‘मिडनाइट बाजार’ ले कर आ रहे है। इसके अलावा होम डेकोर, रियल एस्टेट, ऑटो जोन, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, लेडीज कॉर्नर, कैफे बिस्टरो, फर्नीचर जोन, स्टार्टअप बाजार, फूड कोर्ट और भी अन्य सेक्शन लेकर आ रहे हैं।

एक्‍सपो चीफ को-ऑर्डिनेटर अभिषेक केडिया ने बताया कि एक्सपो के सभी पांचों दिन कुछ नया रहेगा। फैशन शो, तंबोला, हेल्‍दी बेबी एंड मॉम शो, वॉइस ऑफ एक्सपो, डॉग शो, एक्सपो ट्रेजर हंट, पेंटिंग कंपटीशन, फैंसी ड्रेस कंपटीशन, एक्सपो ढिंचक ढा जैसे इवेंट होंगे।

इस वर्ष एक्सपो में क्यूआर कोड सिस्टम रहेगा, जिससे एक्सपो जोन में आते ही लोग क्यूआर स्कैन करके सभी स्टॉल की जानकारी ले सकते हैं। निरंतर प्रयास हो रहा है कि रांची के लोगों के लिए एक्स्पो को आकर्षक बनाया जाए, ताकि लोग उसका आनंद उठा सके।

भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य संयोजक नवीन गड़ोदिया थे। मौके पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष और सभी सदस्य भी मौजूद थे।