राजभवन के समक्ष सेबी के खिलाफ प्रदर्शन, लोहरदगा के कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्‍सा

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। झारखंड की राजधानी रांची में राजभवन के समीप सेबी की तानाशाही नीतियों के खिलाफ कोविड का पालन करते हुए सहारा इंडिया के कार्यकर्ताओं ने 16 दिसंबर को एक दिवसीय धरना दिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेबी ने सहारा इंडिया का लगभग 24 हजार करोड़ रुपये रखा हुआ है। इस वजह से लोहरदगा समेत पूरे भारतवर्ष में भुगतान की समस्या हो गई है।

सेबी के खिलाफ रांची एवं बोकारो जोन के तत्वावधान में धरना दिया गया। सेबी के अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपा गया। सहारा इंडिया का पैसा जल्द वापस करने की मांग की गई।

धरना में लोहरदगा से रि‍जनल एडवाइजरी आनंद कुमार केसरी, सेक्टर मैनेजर हरिनाथ साहू, सेक्टर एडवाइजरी साधन कुमार वर्मा, भंडरा शाखा प्रबंधक राजीव रंजन, किसको शाखा प्रबंधक रमेश तुरी, कुड़ू शाखा प्रबंधक मनोज ठाकुर, कैरो शाखा प्रबंधक भीम प्रसाद साहू, सेन्हा शाखा प्रबंधक कृष्णा सिंह, घाघरा शाखा प्रबंधक कमलेश ठाकुर, बिशुनपुर शाखा प्रबंधक उमेश साहू एवं शाखा के वरिष्ठ कुणाल अभिषेक, अजय अग्रवाल, सुमित कुमार, जितेंद्र ठाकुर, रामलगन महतो, गोपाल गोप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं जमाकर्ताओं ने भाग लिया।