पीडीएस डीलर का बेटा बना सहायक अभियंता, पूर्व मंत्री ने दी बधाई

झारखंड
Spread the love

गोमिया। राज्य के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह गोमिया प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र बड़की चिदरी गांव निवासी अजय कुमार दास को उनके घर पहुंचकर बधाई दी है। अजय झारखंड लोक सेवा आयोग की संयुक्त सहायक अभियंता सीधी भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल कर सहायक अभियंता बना है। रिजल्ट 7 नवंबर को जारी हुआ था।

सिंह ने कहा कि लगन और मेहनत करने पर कोई भी मुकाम हासिल की जा सकती है। अजय कुमार दास गरीब परिवार से हैं। गांव में ही रहकर प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद डीवीसी हाई स्कूल कोनार डैम से मैट्रिक की परीक्षा प्रथम स्थान से पास की। आगे की पढ़ाई के लिए वह हजारीबाग चला गया, वहां आनंदा कॉलेज से आईएससी की परीक्षा पास की।

वर्ष, 2017 में एनआईटी जमशेदपुर से बीटेक की परीक्षा पास की। इसके बाद एमटेक की पढ़ाई के लिए चंडीगढ़ चला गया और 2022 में एमटेक की पढ़ाई पूरी की। झारखंड सरकार ने 2019 में ही संयुक्त सहायक अभियंता सीधी भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा का विज्ञापन निकाला था, जिसमें उसने भी भाग लिया।

जेपीएससी ने 3 साल बाद 7 नवंबर को परिणाम घोषित किया। इसमें उसका जल संसाधन विभाग में सहायक अभियंता के रूप में चयन किया गया है। अजय इस ग्रामीण क्षेत्र के प्रेरणास्रोत हैं। मंत्री के साथ बबलू यादव, नरेश यादव, महादेव महतो, सरयू रविदास, करण यादव, आकाश कुमार सहित अन्य लोग थे।