झारखंड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 12 कैटेगरी में हुई प्रतियोगिता

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। झारखंड पावरलिफ्टर्स एसोसिएशन की दो दिवसीय चैंपियनशिप का रविवार को संपन्‍न हो गया। हरमू रोड स्थित जैन भवन में 19 नवंबर को चैंपियनशिप प्रारंभ हुई। मुख्य अतिथि रांची के वरीय आरक्षी अधीक्षक किशोर कौशल ने इसका उद्घाटन किया।

चैंपियनशिप में झारखंड के विभिन्न जिलों से 200 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। चैंपियनशिप में मुख्यतः डेडलिफ्ट, स्कॉट एवं बेंच प्रेस की कैटेगिरी में हुई। इसमें महिला एवं पुरुष की अलग-अलग कैटेगिरी रखी गई।

जूनियर में 23 वर्ष तक के प्रतियोगी और सीनियर में 23 वर्ष से अधिक के प्रतियोगी रहे। प्रतियोगिता में 12 कैटेगिरी है। यह जानकारी एसोसिएशन के सचिव अशोक कुमार गुप्‍ता ने दी।