इंटर स्कूल प्रतियोगिताओं में ब्रिजफोर्ड स्कूल के बच्चों का सराहनीय प्रदर्शन

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची के धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल के बच्चों ने विभिन्न इंटर स्कूल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल को गौरवान्वित किया।

डॉक्स (DOX)  द्वारा आयोजित इंटर स्कूल इंग्लिश स्पेलिंग प्रतियोगिता में स्कूल की कक्षा पांचवी की छात्रा आर्ची को प्रथम पुरस्कार मिला। इंग्लिश इलोक्यूशन में कक्षा नौ की ऋचा सिंह को द्वितीय पुरस्कार मिला।

रांची योगा कल्चर द्वारा आयोजित 26वी ऑल इंडिया इंटर स्कूल योग प्रतियोगिता में सुहाना सिंह, समृद्धि प्रधान और रुद्र कुमार ने क्रमशः तृतीय, छठा और आंठवा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

स्‍कूल की प्रधानाध्‍यापिका ने सभी विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उनका हौसला बढ़ाया। विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।