झारखंडः पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद शराबी रेल की पटरी पर लेटा, जानें आगे क्या हुआ…

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एक शराबी अपनी पत्नी की पत्थर और कुल्हाड़ी से हत्या के बाद रेल की पटरी पर लेट गया। उसके ऊपर से ट्रेन गुजर गई लेकिन वह जिंदा बच गया। यह घटना निमियाघाट के रांगामाटी की है।

पुलिस ने आरोपी शराबी डालेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। डालेश्वर मुंबई में मजदूरी करता था लेकिन फ़िलहाल वह घर में ही रह रहा है। लोगों ने उसे ट्रेन की पटरी पर लेटे हुए देखा। वह ख़ुदकुशी की नीयत से पटरी पर लेटा था। पटरी के बीच में सोने के कारण ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई लेकिन वह बच गया।

इसके बाद स्थानीय लोग वहां पहुंचे, उसे उठाकर गांव में लाए। लोगों के समझाने के बाद वह चला गया। थोड़ी देर बाद वह शराब पीकर आया और नशे में लोगों को अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कही। जब ग्रामीण उसके घर पहुंचे तो उसकी पत्नी को मृत पाया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।