भाजपा की जनाक्रोश रैली, हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्‍प

झारखंड राजनीति
Spread the love

योगेश कुमार पांडेय

जमुआ (गिरिडीह)। हेमंत सरकार के कार्यकाल में उग्रवादी, अपराधी और भ्रष्ट नौकरशाहों की हिम्‍मत बढ़ी है। उक्त बातें जमुआ प्रखंड परिसर में भाजपा की जनाक्रोश रैली में बतौर मुख्य वक्ता जमुआ विधायक केदार हजरा ने 18 नवंबर को कही। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्‍प लिया।

विधायक ने कहा कि भ्रष्टाचार की सारी हदें हेमंत पार कर चुके हैं। खनन पट्टा अपने नाम से लेते हैं। अफसर बेलगाम हैं। विकास बेपटरी है। अपराधियों के मंसूबे बढ़े हुए हैं। बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं। आदिवासियों के हक मारे जा रहे हैं। खनिजों की लूट मची है। इस बार जनता जवाब देने का मन बना चुकी है, तभी यह जनसैलाब इस जगह उमड़ी है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा ने कहा कि सीएम सत्ता का धौंस दिखाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को डराना बंद करें। भाजपा के कार्यकर्ता ना कभी डरे और ना ही डरेंगे। आगामी चुनाव में उनका सूपड़ा साफ हो जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जमुआ मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह ने की। मंच संचालन महेंद्र यादव ने किया।

रैली को रविन्द्र यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर यादव, खोरीमहुआ अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि केदार यादव, जमुआ थाना विधायक प्रतिनिधि बैधनाथ यादव, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र प्रसाद यादव, रामानन्द सिंह, हीरोडीह मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, झारखंडधाम मंडल अध्यक्ष दशरथ वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष वकील विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो, चरघरा की पंसस सोनिया हेम्ब्रम, पूर्व जि‍प उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, जिला महामंत्री सुभाष सिन्हा, वरिष्ठ नेता साहेब महतो, कैलाश साव, ऋषि पांडेय, ओबीसी मोर्चा के जिला महासचिव उमाशंकर चरण पहाड़ी, विजय नन्दन पांडेय, विकास मंडल, महेंद्र वर्मा सहित कई भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

रैली में गांव देहात से कई लोग आए। इस अवसर पर रंजीत मंडल, श्यामपूर्ण सिंह, मंटू तिवारी, अजीत द्विवेदी, पवन द्विवेदी, उदय द्विवेदी, शंकर सिंह, सुधीर राय, राजेश वर्मा, राजकुमार तुरी, शिवचरण महतो, शिबू यादव, फरीद आलम, वाजिद अंसारी, भोला पासवान, गौरव सिन्हा, बाबूचंद यादव, विजय पासवान, किशोर राणा, विवेक राय, युगल राय, नागों सिंह, संजय पंडित, संजय वर्मा सहित कई लोग थे।