सीसीएल मुख्यालय में बैकवर्ड क्लास कोल इम्‍पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन गठित

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल (मुख्यालय), राची में (ओबीसी) बैकवर्ड क्लास कोल इम्‍पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया गया। सीसीएल ओबीसी अध्यक्ष दीपक कुमार, प्रभारी ननकु महतो की देखरेख में 17 नवंबर को संगठन का गठन हुआ।

उपस्थित सदस्‍यों ने चर्चा के बाद विकास कुमार गुप्ता को मुख्यालय अध्यक्ष और रितु कुमार नोनिया को सचिव बनाया। संगठन में 10 लोगों को पदधारी बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य में 12 लोगों को शामिल किया गया है।