हिमाचल में साहसिक शिविर 10 नवंबर से, झारखंड से ये स्‍वयंसेवक ले रहे हिस्‍सा

झारखंड
Spread the love

रांची। भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना का साहसिक शिविर का आयोजन हिमाचल प्रदेश के मनाली स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मोउंटेनिंग में किया गया है। यह 10 नवंबर से 19 नवंबर 2022 तक होगा। इस शिविर में झारखंड के 20 एनएसएस के स्वयंसेवक (10 पुरुष एवं 10 महिला) और 2 कार्यक्रम पदाधिकारी क्रमशः डॉ सौरभ शर्मा (गिरिडीह) और डॉ भारती प्रसाद (देवघर) शामिल हो रहें हैं।

राज्य एनएसएस पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि साहसिक शिविर के माध्यम से स्वयंसेवकों के अंदर साहस का भाव विकसित किया जाता है। इस शिविर में शामिल स्वयंसेवकों को पर्वतारोहण और ट्रैकिंग ट्रेनिंग, शिविर तकनीक, शिविरों के दौरान तंबू निर्माण, पहाड़ के खतरे, रस्सी का उपयोग, गांठ बनाने की तकनीक, कृत्रिम दीवार पर चढ़ना, वास्तविक चट्टान पर चढ़ना, चट्टानों को नीचे गिराना और नदी को पार करना आदि से अवगत कराया जाएगा।

रांची रेलवे स्टेशन से 7 नवंबर को रांची-पटना जनशताब्दी ट्रेन से गोमो के लिए रवाना हुए। गोमो रेलवे स्टेशन से मनाली के लिए प्रस्थान करेंगे।

झारखंड के साहसिक दल को विदा करने कुंदन गिद्ध, अमन कुमार, नवीन किशोर, रिया महतो आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहें।

शिविर में शामिल होने वाले स्वयंसेवक

रांची विश्वविद्यालय, रांची

दिवाकर आनंद, डोरंडा महाविद्यालय, रांची

रानी कुमारी महतो, रांची महिला महाविद्यालय।

अनिल कुमार राजभर, मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची।

आदित्य कुमार, यूकेएस महाविद्यालय, डकरा।

रश्मि सिन्हा, अविराम बीएड कॉलेज, रांची।

एनपी विश्वविद्यालय, मेदिनीनगर

अमित कुमार

सीमांत कुमार

अनमोल कुमारी

ज्योति कुमारी

अन्नू कुमारी

विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग

दिनेश कुमार यादव

काजल कुमारी

संगीता कुमारी

कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा

रंजीत प्रधान

जयंती टीटी

सीता सोरेन

एसकेएम विश्वविद्यालय, दुमका

विपल्व मुर्मू

हिमांशु कुमार

उषा मार्टिन विश्वविद्यालय

प्रिंस चार्ल्स

वाईबीएन विश्वविद्यालय

निक्की गुप्ता