मुख्‍यमंत्री आवास घेरने कल राजधानी Ranchi में उमड़ेगा शिक्षकों का जनसैलाब

झारखंड
Spread the love

  • मोरहाबादी मैदान से रैली के रूप में होंगे रवाना

रांची। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन का आवास घेरने 19 नवंबर को शिक्षकों का जनसैलाब राज्‍य की राजधानी रांची में उमड़ेगा। इस कार्यक्रम में पूरे राज्‍य से शिक्षक हिस्‍सा लेंगे। इसकी भरपूर तैयारी हुई है। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कमेटी ने चार सूत्री मांगों को लेकर सीएम आवास घेराव का आह्वान किया है।

संघ के मुताबिक प्रदेश के प्राथमिक और मध्य विद्यालय के हजारों शिक्षक 19 नवंबर को प्रातः 11 बजे रांची के मोरहाबादी में एकत्रित होंगे। मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से 12 बजे रैली के रूप में कचहरी, राजभवन होते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकलेंगे।

संघ के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद और सोशल मीडिया प्रभारी अजय ज्ञानी ने कहा कि‍ शिक्षकों के हित के बारे सरकार सोचना छोड़ दी है। इसके कारण बाध्य होकर शिक्षकों ने आंदोलन की राह अपनाई है। उन्‍होंने कहा कि सीएम आवास घेराव में 15 हजार से अधिक शिक्षक राजधानी में आएंगे। अपने हक हुकूक की मांग करेंगे।

संघ की प्रमुख मांग

अन्य राज्य कर्मियों की तर्ज पर शिक्षकों को भी MACP दी जाए।

छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करते हुए इन्ट्री पे स्केल दी जाए।

अंतरजिला स्थानांतरण नियमावली को सरल व सुगम बनाया जाए।

लिपिकीय व गैर शैक्षणिक कार्यों से पूर्णरूपेण मुक्ति मिले।