Jharkhand Weather News

Jharkhand : होली में बदल सकता है मौसम का मिजाज

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में होली में मौसम का मिजाज बदल सकता है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने सोमवार को दी। केंद्र के मुताबिक अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

मौसम केंद्र के मुताबिक अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले 2 दिनों में तापमान में कोई बड़े बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है।

मंगलवार और बुधवार को को मौसम शुष्क रहेगा। आसमान भी साफ रहेगा। गुरुवार यानी 17 मार्च से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। केंद्र के मुताबिक 17 से 20 मार्च तक आकाश में आंशिक बादल छा सकते हैं। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।