एक्सपो में इंट्री टिकट के साथ मिलेंगे 36 डिस्काउंट वाउचर, फ्री वाईफाई भी

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची का एक्सपो मोरहाबादी मैदान में 24 से 28 नवंबर तक लगने वाला है। इसमें देश-विदेश की कंपनियों अपने उत्‍पादों के साथ स्‍टॉल लगाएगी। इस बार ग्राहकों को भी बड़ी सौगात दी जाएगी। इंट्री टिकट के साथ 36 डिस्‍काउंट वाउचर मिलेंगे। पूरे एक्‍सपो परिसर में फ्री वाईफाई की सुविधा मिलेगी।

एक्सपो को लेकर 20 नवंबर को स्वर्णभूमि बैंक्वेट में डीलर्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें 100 से अधिक डीलर और पार्टनर्स ने शिरकत की। इसके मुख्‍य अतिथि पूर्व मंत्री सह विधायक सीपी सिंह थे। उन्होंने कहा कि‍ एक्‍सपो ‘रांची का त्योहार’ है। लोग इसका साल भर इंतजार करते हैं। सपरिवार घूमने जाते हैं। खूब खरीददारी भी करते हैं।

अध्यक्ष सौरव साह ने बताया कि इस वर्ष एक्सपो एक नए रूप में दिखेगा। पूरे एक्सपो को फ्री वाईफाई जोन बनाया गया है। ब्रिस्ट्रो कैफे का कॉन्सेप्ट भी आएगा। इसके अलावा स्टार्टअप जोन, होम डेकोर, रियल एस्टेट, ऑटो जोन, लेडीज कॉर्नर, फर्नीचर जोन और अन्य सेक्शन लेकर आ रहे हैं। बच्‍चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क फनगोला और मिडनाइट बाजार भी आ रहे हैं।

एक्सपो के चीफ को-ऑर्डिनेटर अभिषेक केडिया ने बताया कि इस बार एक्सपो के पांचों दिन डिवाइन हॉस्पिटल द्वारा मुफ्त परामर्श और नि:शुल्क जांच शिविर लगाया जाएगा। इंट्री टिकट के साथ 36 डिस्काउंट वाउचर मिलेंगे। इसके अलावा फैशन शो, तंबोला, हेल्थी बेबी एंड मॉम शो, वाइस ऑफ एक्सपो, डॉग शो, एक्सपो ट्रेजर हंट, पेंटिंग प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, एक्सपो ढिंचक ढा जैसे इवेंट होंगे।

इस वर्ष एक्सपो में नया बहुत कुछ रहेगा। क्यूआर कोड सिस्टम रहेगा, इससे एक्सपो के अंदर आते ही लोग क्यूआर स्कैन करके सभी स्टॉल की जानकारी ले सकते हैं। निरंतर प्रयास हो रहा है कि रांची के लोगों के लिए एक्सपो को आकर्षक बनाया जाए।

कार्यक्रम के संयोजक सिद्धार्थ जायसवाल और अमन सिंघानिया थे। मौके पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सचिव, पूर्व एक्‍सपो को-ऑर्डिनेटर और अन्य सदस्य भी मौजूद थे।