
10 अक्टूबर, 2022
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
बिजनेस को फायदा मिलने वाला है। मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। वकीलों के लिए दिन महत्वपूर्ण है। केस उनके पक्ष में रहेंगे। नये केस मिलने के योग बन रहे हैं। किसी फ्रेंड से सोशल मीडिया पर बात होंगी। मन खुश रहेगा।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
किसी नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ घर पर ही डिनर करेंगे। प्रेमीजनों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
बिजनेसमैन को कहीं अच्छी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा, जिसका फायदा भविष्य में होगा। ऑफिस की तरफ से ऑनलाइन कोई बिजनेस मीटिंग ज्वाइन करेंगे। दोस्तों के साथ बातकर के मूड अच्छा होगा। लवमेट्स अपनी शादी की बात घर पर कर सकते है। घरवाले बात को मान लेंगे।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दिन अच्छा रहेगा। अपने संपर्क में आने आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में गलतियां हो सकती है। इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करने वालों को धनलाभ होगा।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दिन सही रहेगा। दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। ऊर्जा का सही जगह प्रयोग करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे तो अच्छा लगेगा।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दिन अनुकूल रहेगा। किसी दोस्त से कोई बात शेयर करेंगे। पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे। इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाएगा। मनपसंद खाने का आनंद उठाएंगे। करियर की नई शुरुआत करने वालों के लिए दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस होगा।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दिन बहुत बढ़िया रहेगा। पैसों के लेन-देन से बचें। कहीं निवेश कर रहें है तो दिन शुभ है। गुस्से पर कंट्रोल करें। इससे बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। स्टूडेंट्स को किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगा। किसी नए कोर्स को ऑनलाईन ज्वॉइन करने के लिए दिन शुभ है।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
दिन खुशनुमा रहने वाला है। प्रोफेशर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज में लेक्चर देने का ऑफर आ सकता है। लॉ के स्टूडेंट्स आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से सभी कामों में सफलता जरूर मिलेगी। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
सोचे हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। निवेश करने के लिए किसी जानकर की सलाह ले। नये बिजनेस की शुरूआत करने के लिए दिन शुभ है। पहले जिस मित्र से अनबन हुई थी, उससे दोस्ती के लिए हाथ मिलाएंगे।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
दिन खास रहेगा। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। सोशल मीडिया पर किसी ऐसे व्यक्ति से बात हो सकती है, जिसका फायदा भविष्य में अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी के साथ घर के जरूरी कामों में हाथ बंटा सकते हैं। पिता बच्चों के साथ समय बिताएंगें। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दिन सामान्य रहेगा। कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। माता-पिता से स्नेह मिलेगा। किसी कार्य को करने में सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। समाज में सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। निवेश करने के लिए दिन शुभ है।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दिन बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस वाले लोग जरूरी कागजों को संभालकर रखें। कागजी कार्रवाई में सावधानी रखें। कानूनी मामले में राहत मिलने के असार नजर आ रहे है। परिवार वालों को खुश करने के लिए घर में पार्टी कर सकते हैं।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता–बिगड़ता है।)