लोगों को महंगाई का एक और झटका, इतने बढ़े सुधा दूध के दाम

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। लोगों को महंगाई ने एक और झटका दिया है। विभिन्‍न खाद्य पदा‍र्थों के बाद सुधा दूध की कीमत बढ़ाने की घोषणा कर दी गई है। नई कीमत 11 अक्‍टूबर से प्रभावी होगी।

जानकारी हो कि बिहार और झारखंड में सुधा दूध की सर्वाधिक खपत है। डेयरी मार्केट में सबसे अधिक हिस्‍सेदारी सुधा की ही है। कंपनी ने दूध की कीमत बढ़ाने का एलान कर दिया है। विभिन्‍न सामग्री के दाम में बढ़ोतरी का हवाला दिया गया है।

सुधा डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए हें। कंपनी के अनुसार एक किलो के पैक पर 2 रुपये तो आधे किलो के पैक पर 1 रुपये बढ़ाए गए हैं। नई दर 11 अक्टूबर से प्रभावी होगी।