
08 अक्टूबर, 2022
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
समय पक्ष में है। इसलिए इसका बेहतर सदुपयोग करें। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, वह सहज व आसान तरीके से हल हो जाएंगे। वस्त्र, आभूषण जैसी खरीदारी में भी समय व्यतीत हो सकता है। आराम के लिए समय मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
दिन मनोनुकूल रहेगा। योजना फलीभूत होंगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में परिवर्तन या सुधार संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। व्यस्तता के बावजूद अपनी रूचि संबंधी कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। मन मुताबिक इच्छापूर्ति होने से आत्मिक खुशी व सुकून मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
दिन आरामदायक रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। बड़ों का आशीर्वाद फलीभूत होगा। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी कार्य प्रणाली की योजना रुककर बनाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट हासिल मेहनत से कर लेंगे। जीवनसाथी की सलाह से कार्य सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। संतान को कोई उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। घर में भी उत्सव भरा वातावरण बना रहेगा। धन निवेश संबंधी योजनाओं के लिए समय उत्तम है। घर में कोई धार्मिक कृत्य संपन्न हो सकता है। मित्रमंडली से शुभ समाचार मिल सकता है।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
मेहनत रंग दिखाएगी। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतरीन हासिल होंगे। इस समय अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें, क्योंकि इससे व्यवसाय की स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी पेशा को किसी प्रकार सहयोग से फलप्राप्ति होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दिनचर्या में सुधार होगा। ग्रह गोचर पक्ष में बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। अधूरे पड़े हुए कामों को पूरा करने के लिए समय बहुत ही उचित है। परिवार और मित्रों के साथ मनोरंजन एवं घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा। बड़ों का आशीर्वाद फलीभूत होगा। हल्की थकान महसूस कर सकते हैं।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दिन सामान्य रहेगा। मेहनत के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी। वित्तीय मामलों में भी सुधार हो सकता है। नौकरी से संबंधित कामों में हालात सामान्य ही रहेंगे। किसी भी प्रकार का बदलाव करने की आवश्यकता नहीं होगी। धार्मिक महत्व की तरफ रूचि और बढ़ेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
समय नवीन विचारधारा उत्पन्न करने वाला होगा। जीवनसाथी की सकारात्मक सोच उचित फैसले में मददगार रहेगी। जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम करना ज्यादा प्रभावी रहेगा। घर के नवीनीकरण और साज-सज्जा से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी भी रहेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दिन मिलाजुला रहेगा। व्यस्त रहने से आराम को समय कम दे पाएंगे। मेहनत शुभफलदायी रहेगी। पैसों के लेनदेन संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरी पेशा सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। मित्रमंडली व सगे सम्बन्धियों को समय दे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
दिन शुभफलदायी रहेगा। सहयोगात्मक भावना से मानसिक शान्ति मिलेगी। साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखें। इससे आपसी संबंध मजबूत बने रहेंगे। किसी नए काम को शुरू ना करें। बच्चों के साथ समय बिताएं। जीवनसाथी के सहयोग से मानसिक प्रसन्नता बनेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। बड़ों का आशीर्वाद फलदायी रहेगा। रुका या उधार दिया हुआ पैसा हासिल करने के लिए भी दिन उत्तम है। प्रयासरत रहें। मुख्य योजना अपने सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से निपटाने की रहेगी। इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दिन शुभफलदायी रहेगा। घर का माहौल सामान्य रहेगा। मानसिक संतुष्टि मिलेगी। कार्यस्थल और आर्थिक मामलों में ध्यान बंट सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह लाभदायक साबित होगा। शेयर्स और स्टॉक संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता–बिगड़ता है।)