Horoscope

आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

14 जनवरी, 2023

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

परोपकार की भावना अधिक रहेगी। अपने कार्यों को छोड़ दूसरों के कार्य करने के कारण परेशानी होगी। मानसिक संतोष भी रहेगा। दो पक्षों के विवाद के बीच व्यर्थ में फंस सकते है। किसी की मध्यस्थता आज भूल कर भी ना करें। परिश्रम वाले कार्यो को करने में शारीरिक रूप से अक्षम रहेंगे। अर्थ एवं परिवारिक कारणों से  चिंता रहेगी। किसी से मदद लेना चाहेंगे, उसमें भी निराशा ही मिलेगी। लोग मदद करने की जगह आपकी बातों को हास्य में लेंगे।

वृष (, , , , वा, वी, वू, वे, वो)

कार्यो में निरंतर मिल रही असफलता के कारण नकारात्मक विचार मन को परेशान करेंगे। शारीरिक रूप से भी शिथिल रहेंगे। व्यवसाय सम्बंधित आयोजन अधूरे रहने से कार्य क्षेत्र पर आलोचना भी हो सकती है। व्यवहारिकता की कमी के कारण लाभदायक सम्बन्ध टूट सकते है। नौकरी पेशा जातक काम से मन चुरायेंगे इसलिए अधिकारियो का कोपभाजन बनना पडेगा। संध्या के समय किसी स्त्री के सहयोग से धन लाभ की सम्भवना है। परिजनों से सम्बन्ध ठीक नहीं रहेंगे।

मिथुन (का, की, कू, , , , के, को, हा)

दिन शुभ रहेगा। कार्यों को काफी सोच विचारने के बाद ही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भी रह सकती है। फिर भी सोची गयी योजनाएं अवश्य फलीभूत होंगी। धन लाभ थोड़े इन्तजार के बाद होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर में पूजा पाठ का आयोजन करवा सकते है। नए कार्यों की शुरुआत फिलहाल टालें। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में शांति रहेगी।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दिन का पूर्वार्द्ध पहले की भांति शांति से व्यतीत करेंगे, परन्तु इसके बाद का समय थोड़ा कष्टदायक रहने वाला है। सभी महत्त्वपूर्ण कार्य आलस्य छोड़ जल्दी निपटाने का प्रयास करें। इस अवधि में धन लाभ भी होगा। मध्याह्न के बाद स्थिति बदलने से आकस्मिक खर्च बढ़ेंगे। संकलित पूंजी खर्च हो सकती है। व्यापार में निवेश एवं धन की उधारी के व्यवहार सोच समझ कर ही करें। परिवार में किसी महिला के रूठने पर खुशामद करनी पड़ सकती है।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

स्वार्थ सिद्धि के कारण आपसी मनमुटाव भुलाकर नए सिरे से कार्य करेंगे, परन्तु अधिकारियों से कार्य निकालना आसान नहीं रहेगा। कार्य क्षेत्र अथवा घर पर किसी अन्य व्यक्ति के कारण हंगामा खड़ा हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के एकजुट होने से समस्या का समाधान निकाल लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन परिश्रम वाला रहेगा परिश्रम के बाद ही निर्वाह योग्य आय बना पाएंगे। विरोधी चाह कर भी बुरा नहीं कर पाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। भविष्य की योजनाओं पर खर्च होगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, , , , पे, पो)

दिन की शुरुआत में किसी से विवाद हो सकता है, जिसके कारण मध्याह्न तक मन अशांत रहेगा। कार्य व्यवसाय में भी दिन उदासीन रहेगा। परिश्रम का उचित फल नहीं मिलेगा। हाथ आये अनुबंध भी निरस्त हो सकते है। नौकरी पेशा जातक अधिक कार्य भार के कारण थकान अनुभव करेंगे। परिवार में किसी के स्वास्थ्य खराब होने अथवा महत्त्वपूर्ण कार्य निकलने से दिनचर्या में परिवर्तन करना पड़ेगा। आकस्मिक खर्च भी परेशान करेंगे।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यों में गति आने एवं घर एवं कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था में सुधार होगा। भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे। पारिवारिक सदस्य पूरा सहयोग करेंगे। बीच-बीच में किसी पुराने विवाद के कारण अशांति बनेगी। स्थिति नियंत्रण में रहेगी। व्यवसाय में समय से पहले महत्त्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने से धन की आमद सुनिश्चित होगी। बड़े बुजुर्ग आपकी प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। अति आत्मविश्वास की भावना भी रहेगी, जिससे हानि भी हो सकती है।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आसपास बन रहे वातावरण से क्षुब्ध होकर एकांतवास करना पसंद करेंगे। हालांकि सांसारिक मोह अधिक रहने के कारण ज्यादा समय एक निर्णय पर नहीं टिक पाएंगे। समाज एवं परिवार में एक समय अपने आप को अलग थलग पाएंगे। क्रोध भी अधिक रहेगा। फिर भी थोड़ा संयम विवेक रहने से किसी को परेशान नहीं करेंगे। संतान आपकी भावनाओं की कद्र करेगी। आर्थिक कारणों से महत्वपूर्ण यात्रा अथवा अन्य व्यवहार प्रभावित रहेंगे।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, , फा, ढा, भे)

तन मन से एकदम चुस्त रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता रहने से कार्यों को बेहतर ढंग से कर पाएंगे। अपने आस-पास का वातावरण विनोदी स्वभाव से हास्यमय बनाएंगे। ध्यान रहे आपकी हास्य भरी बातें किसी के दिल को चुभ भी सकती है। कार्य क्षेत्र से आशा के अनुसार लाभ नहीं होने पर भी परेशांन नहीं होंगे। अधिकारी वर्ग कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं, जिसपर आप खरे उतरेंगे। परिवार में भी सक्रि‍य रहेंगे। परिजनों की परेशानियों का तुरंत समाधान करेंगे।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

सभी कार्यों में आशा के विपरीत फल रहेगा। विशेषकर धन सम्बंधित कार्य अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद ही करें। कार्य क्षेत्र पर गलत निर्णय लेने से धन के साथ मानहानि भी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण भी कुछ ऐसा ही रहेगा। कार्य क्षेत्र की खींज घर में निकालने से वातावरण अशान्त बनेगा। पत्नी अथवा संतान से तकरार हो सकती है। बड़े बुजुर्ग अथवा अधिकारी भी नाराज रहेंगे। अनैतिक साधनो से धन कमाने की योजना में लाभ हो होगा। जोखिम भी रहेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

ध्यान कार्य क्षेत्र पर कम ही रहेगा, फलस्वरूप लाभ की आशा भी छोड़नी पड़ेगी। आकस्मिक रूप से धन की आमद होने से आश्चर्य चकित रह जाएंगे। भोग विलास की प्रवृति में अधिक समय देंगे। सामाजिक कार्यों की अनदेखी करने से व्यवहारों में कमी आएगी। गृहस्थ सुख उत्तम बना रहेगा। रिश्तेदारी में उपहारों का आदान प्रदान होगा। अविवाहित अथवा बेरोजगारों के लिए परिस्थिति सहायक बनेगी। यात्रा में चोटादि का भय है। सतर्क रहें।

मीन (दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची)

दिन आनंद से बितायेंगे। किसी मनोकामना अथवा बनाई योजना में सफलता मिलने की ख़ुशी दिन भर रहेगी। सेहत थोड़ी असामान्य रह सकती है। श्‍वसन क्रिया सम्बंधित परेशानी बनेगी। कार्य क्षेत्र से आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे। यात्रा पर जाने का विचार होगा, जिसमें थकान भी रहेगी। आस पड़ोसियों से ईर्ष्या युक्त सम्बन्ध रहेंगे। किसी से भी मदद लेने में सफल रहेंगे। किसी की मदद करने में आनाकानी कर सकते है। परिजन बात मानेंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)