आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय मधुसूदन लाल अग्रवाल महिला महाविद्यालय के हॉल में राज्यस्तरीय अंडर 11 और अंडर 13 बालक-बालिका बैडमिंटन चैंपियनशिप सह चयन प्रतियोगिता 2022 चल रही है। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने अगले चरण में प्रवेश के लिए दमखम दिखाया।
खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने किस्को एवं कुडू के थाना प्रभारी मंटू कुमार पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अनंत संभावनाएं हैं। लगन से लक्ष्य प्राप्त करने के लिए लगातार अभ्यास करने पर सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने से कोई रोक नहीं सकता है।
लोहरदगा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद ने कहा कि 11 और 13 साल से छोटे बच्चों का खेल देखकर रोमांचित हूं। ये अपने खेल से बड़ों-बड़ों को चित करने की क्षमता रखते हैं। सभी झारखंड के भविष्य हैं।
बालिका सिंगल अंडर 13 में धनबाद की काव्या किरण, गुमला की पूजा कुमारी, पूर्वी सिंहभूम की अनुष्का कश्यप, बोकारो की अक्सा फिरदोस, बालिका सिंगल अंडर 11 मैं धनबाद की काव्या किरण, पूर्वी सिंहभूम की यशस्वी श्रीवास्तव ने अगले चरण में प्रवेश किया।
बालक डबल अंडर 11 में धनबाद के अनिरुद्ध घोष और सकलदीप सिंह, गोड्डा के प्रिंस कुमार और रेधान चटर्जी, लातेहार के आदित्य भारद्वाज तथा मोहम्मद सादिक रजा, बालक डबल अंडर 13 में हजारीबाग के अनुकूल कुमार एवं मोहम्मद मुजाहिद रजा, देवघर के अंकित कश्यप तथा श्रेयांश केसरी, लातेहार के कृष कुमार और श्रीराम रतन ने अगले चक्र में प्रवेश कया।
आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद, सचिव मलय दत्ता, प्रोफेसर स्नेह कुमार, राकेश शर्मा, दुबराज यादव, नीरज खत्री, प्रवीण पटेल, मुरारी गोस्वामी, नसीम अख्तर, राहुल कुमार, अरुण राम, गणेश पांडे, रंजीत साहू, सतीश उरांव, शिव कुमार भगत, राहुल साहू, पंकज साहू, उत्तम शर्मा, वसीम अकरम रेफरी, अंपायर वाहिद अंसारी और अजीत कुमार राणा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।