सैफई में होगा मुलायम सिंह का अंतिम संस्‍कार, यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्‍कार उनके पैतृक गांव सैफई में होगा। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन दिवसीय शोक की घोषणा की है।

मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद 10 अक्‍टूबर की सुबह 8.16 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हुआ। वह मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।

बता कि 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। मुलायम सिंह को एक अक्‍टूबर की रात को आइसीयू में शिफ्ट किया गया था। मुलायम सिंह यादव का मेदांता के एक डॉक्टरों का पैनल इलाज कर रहा था।

उत्तर प्रदेश सरकार ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव कार्यालय ने जानकारी दी कि मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश में उनके पैतृक गांव सैफई में होगा।