रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित संत जेवियर्स कॉलेज के शिक्षा विभाग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती 15 अक्टूबर, 2022 को मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन गांधी दल द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ फादर नबोर लकड़ा और विशिष्ट अतिथि रांची विमेंस कॉलेज के शिक्षा विभाग के समन्वयक डॉ सचिन कुमार थे। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षा विभाग की वार्षिक पत्रिका एडुजेवियर-2022 का विमोचन अतिथियों
छात्रों ने महात्मका गांधी के जीवन और स्वतंत्रता के संघर्ष पर एक नाटिका प्रस्तुत की। मुख्य संपादक प्रो पंकज कुमार ने वार्षिक पत्रिका के 14वें संस्करण के अवसर पर सभी विद्यार्थियों को अपने कठिन परिश्रम के लिए सराहना की। विभागाध्यक्ष डॉ फादर फ्लोरेंस पूर्ति ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में डॉ अनुपमा भार्गव, डॉ नन्दिता पांडेय, डॉ नीलिमा ज्योत्सना, प्रो कविता तोपनो, प्रो सुधाशु कुजूर, प्रो सुधारानी खलखो, प्रो जगबन्धु महतो, प्रो विक्रम बहादुर नाग, प्रो पंकज कुमार, प्रो रुमा भट्टाचार्य, प्रो अंकिता बासु, प्रो शिल्पा किंडो और प्रो अजित मेलगाडी उपस्थित थे।