Jharkhand : भैयादूज और चित्रगुप्‍त पूजा की छुट्टी बदली, आदेश जारी

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने सरकारी कार्यालयों में भैयादूज और चित्रगुप्‍त पूजा की छुट्टी बदल दी है। इसका आदेश कार्मिक विभाग के संयुक्‍त सचिव ओम प्रकाश साह ने 25 अक्‍टूबर को जारी कर दिया। इसकी जानकारी सभी को दे दी गई है।

जारी आदेश में कहा गया है कि कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने 14 दिसंबर, 2021 की अधिसूचना में वर्ष 2022 के लिए छुट्टी घोषित की थी। इसमें भातृ द्वितीय (भैयादूज)/ चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर 26 अक्‍टूबर, 2022 को कार्यपालक के तहत अवकाश घोषित है।

विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में भातृ द्वितीय (भैयादूज) और चित्रगुप्त पूजा का पर्व 27 अक्‍टूबर, 2022 को मनाया जायेगा।

अतः भातृ द्वितीय (भैयादूज) / चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर कार्यपालक के तहत 26 अक्‍टूबर, 2022 को घोषित अवकाश के स्थान पर 27 अक्‍टूबर, 2022 को अवकाश घोषित किया जाता है। राज्य सरकार के सभी कार्यालय सामान्य कार्यदिवस की भांति 26 अक्‍टूबर, 2022 को खुले रहेंगे।