सरदार पटेल की जयंती पर रांची रेल मंडल के 5 स्‍टेशनों पर लगेगी प्रदर्शनी

झारखंड
Spread the love

रांची। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के परिपेक्ष्य में रांची रेल मंडल के 5 स्टेशनों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

यह प्रदर्शनी रांची, हटिया, मुरी, लोहरदगा एवं रामगढ़ रेलवे स्टेशन पर लगाई जाएगी। सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी और देश के लिए उनके योगदान को दर्शाने के लिए उक्‍त प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी का शीर्षक ‘सरदार पटेल-एकीकरण के वास्तुकार’ है।

25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर यानी 1 सप्ताह चलने वाली इस प्रदर्शनी द्वारा यात्रियों एवं लोगों को सरदार पटेल की दूरदर्शी सोच, उनकी जीवनी एवं देश के निर्माण के लिए किए गए  महान कार्यों के बारे में और जानकारी मिल सकेगी।

इस प्रदर्शनी के अंतर्गत 28 अक्टूबर, 2022 को मंडल के सांस्कृतिक विभाग द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर यात्री एवं कर्मचारियों को देशभक्ति का संदेश दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी निशांत कुमार एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी माणिक शंकर उपस्थित थे।